किचन में छिपा बैठा था सांप, दहशत में रहे परिजन- भारत संपर्क

0

किचन में छिपा बैठा था सांप, दहशत में रहे परिजन

कोरबा। मंगलवार दोपहर पुरानी बस्ती के इंदिरा नगर मोहल्ले में एक घर में साँप घुस गया। युवराज निर्मलकर के घर में सांप घुसने की जानकारी होते ही परिजन और बच्चे भयभीत हो गए। उन्होंने आस पास के लोगों को बताया। इस दौरान मोहल्ले के युवक आबिद अली ने युवराज के घर पहुँचकर रसोईघर में बर्तनों के पीछे छिपे सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला, तब जाकर युवराज के परिजनों को राहत मिली। आबिद ने पकड़े गए धमना साँप को सुरक्षित दूर ले जाकर झाडिय़ों में छोड़ दिया। आबिद ने बताया कि आसपास में साँप की मौजूदगी बनी रहती है और कई बार इन्हें पकड़ा जा चुका है। एक बार तो यहीं नदी जाने के रास्ते में सीढिय़ों के किनारे अहिराज भी देखा जा चुका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोहे के खलबट्टे से अपनी ही बहन की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Weight Loss Tips: डाइट में किया बस 1 बदलाव और कुछ ही हफ्ते में महिला ने घटा लिया…| सहारनपुर: रात में आकर पेट्रोल पंप पर चिपका गए अपना QR कोड… मिजोरम पहुंचने… – भारत संपर्क| दो बार की शादी, दोनों पत्नियां आशिक संग फरार… माथा पीटता रह गया पति; 2…| Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद के बाद ACC का बड़ा फैसला, जानें… – भारत संपर्क