जन दर्शन में मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा- रक्षाबंधन का देंगे उपहार – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
जन दर्शन में मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा- रक्षाबंधन का देंगे उपहार – भारत संपर्क न्यूज़ …

अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में शीघ्र कारवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने दो बहनें आईं। उन्होंने कहा कि  रक्षाबंधन से पहले जनदर्शन में आए हैं इसलिए पहले राखी बांधेंगी। रिशी अग्रवाल और सिद्धका गोस्वामी  बिलासपुर और बेमेतरा से मुख्यमंत्री के लिए राखी लेकर आई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। रिशी ने बताया कि उनके पिता डॉ जे पी वर्मा शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रोफेसर के पद पर थे। उनका निधन हो गया उन्हें अनुकंपा नियुक्ति उनकी शिक्षा के मुताबिक मिले तो अच्छा लगेगा और उन्होंने तृतीय श्रेणी के पद के लिए आग्रह किया।
इसी तरह सिद्धिका गोस्वामी ने बताया कि वे परपोडी बेमेतरा से हैं। उनके पिता गोडमर्रा विद्यालय में टीचर थे उनका निधन हो गया और अब अनुकंपा नियुक्ति के लिए उन्होंने आवेदन दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप राखी के पूर्व मेरे लिए राखी लेकर आई है और आपने मेरे हाथों में राखी बांध दिया। छत्तीसगढ़ की सभी बहनों का स्नेह मुझ पर है।रक्षाबंधन का तोहफा मैं आपको अनुकंपा नियुक्ति के रूप में जल्दी प्रेषित करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्राजील: रियो डी जेनेरियो में पुलिस ऑपरेशन में 64 लोगों की मौत, UN ने बताया डरावना – भारत संपर्क| JEE Main 2026: बिना जेईई के अब 6 IITs देंगी दाखिला, जानें कैसे मिल सकता है…| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर विशेष : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …|   चोरी के आरोप में किशोर की बंधक बनाकर बेदम पिटाई, बर्बरता पूर्वक पीटने के बाद किशोर… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Bigg Boss 19: अशनूर कौर-फरहाना भट्ट की लड़ाई में प्रणीत का डांस, घर संभालते हुए… – भारत संपर्क