निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने 400 से ज्यादा विद्यार्थियों के साथ निकली तिरंगा… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने 400 से ज्यादा विद्यार्थियों के साथ निकली तिरंगा… – भारत संपर्क न्यूज़ …

पैदल यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा का नारा गुंजायमान होता रहा

रायगढ़। शनिवार की शाम निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने पीएम श्री नटवर स्कूल के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा पीएम श्री नटवर स्कूल परिसर से शुरू होकर बेटी बचाओ चौक, गांधी प्रतिमा चौक, कॉलेज रोड होते हुए मिलेट कैफे, सी मार्ट से वापस पीएम श्री नटवर स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ। इस पूरे यात्रा के दौरान देशभक्ति नारा गुंजायमान होता रहा।
शाम करीब 4:30 नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, पीएम श्री नटवर स्कूल के छात्र छात्राएं एवं स्टाफ कतारबद्ध होकर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मुख्य सड़क पर रैली के रूप में पैदल निकले। इस दौरान सबसे आगे में हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा यात्रा का बैनर लिए कर्मचारी, इसके बाद नगर निगम का झंडा वाहन और फिर दो लाइन में कतारबद्ध कर्मचारी अधिकारी और स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल थे। सभी कर्मचारी अधिकारी स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था, जो सड़क पर गुजरने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा- झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे लगाए। यात्रा पीएम श्री नटवर स्कूल परिसर से शुरू होकर बेटी बचाओ चौक, गांधी प्रतिमा चौक, कॉलेज रोड होते हुए मिलेट कैफे, सी मार्ट से वापस पीएम श्री नटवर स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ। इस यात्रा में निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ 400 से ज्यादा विद्यार्थी एवं स्कूल स्टाफ शामिल हुए। इस दौरान सभी को निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा शपथ दिलाई गई। उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारी, स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका के ओहायो में सॉलिसिटर जनरल बनीं भारतीय मूल की मथुरा श्रीधरन, बिंदी लगाने पर… – भारत संपर्क| राखी पर भाई के लिए चॉकलेट से बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, ये रही रेसिपी| बिलासपुर में पहली बार सावन मास पर निकलेगी अरपा दाई पर भव्य…- भारत संपर्क| TISS Vice Chancellor: 7 महीने बाद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस में VC की…| Amazon Great Freedom Sale: सिर्फ 11999 रुपए में मिल रहा Laptop, नहीं मिलेगी ऐसी… – भारत संपर्क