मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली में हुए शामिल – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली में हुए शामिल – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया।
गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 स्टार कास्ट वाली ‘हाउसफुल 5’ तो दूर की बात, इस फिल्म में एक साथ नजर आए थे 31… – भारत संपर्क| Apple देगी हर महीने 17.35 लाख का किराया, इस शहर में खुलेगा नया स्टोर – भारत संपर्क| पर्यावरण दिवस पर एसबीआई आरसेटी कोनी से निकली जागरूकता रैली,…- भारत संपर्क| गार्डन में घूम रहे हैं… रोहित के बारे में पूछने पर ऋषभ पंत ने दिया मजेदार… – भारत संपर्क| UP: फेक डॉक्यूमेंट्स के जरिए 700 अपराधियों को दिलवाए बेल, LLB के छात्र ने ग… – भारत संपर्क