प्रभात फेरी के साथ हुआ 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन- भारत संपर्क

0

प्रभात फेरी के साथ हुआ 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

 

कोरबा। जिले में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामपुर, पोंड़ी उपरोड़ा में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्ष उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने प्राचार्य व अध्यापकों के साथ स्थानीय सरपंच ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्र के लोगों को प्रभात फेरी के दौरान तिरंगा वितरण किया गया तथा उसका महत्व बताया। विद्यालय आकार सभी विद्यार्थियों के साथ सरपंच अनीता कंवर, आईटीआई प्राचार्य संचिता भृगु तथा प्राचार्य गणेश राम राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय सरपंच, आईटीआई प्राचार्य व वि?द्यालय के प्राचार्य श्री राजपूत के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वि?द्यालय परिसर में मनोज, अभय, मंजु, संगीता, हरिशंकर ठाकुर, आशा, बब्लू, दीपांकर, शुम्भा, रिया, अर्चना, अनिशा, संतोष, राहुल, मोहन, देवराज, टिंकू, शक्ति, देवल जाधव, कमलेश, समीर, मेनका, उपस्थित रहे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी कपिल, गायत्री, शुभ्रा के साथ शानदार तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बारिश ने बढ़ाई कुम्हारों की परेशानी, नहीं सूख रहे दीये, सता…- भारत संपर्क| *breaking jashpur:- छत पर चढ़ते समय गिरकर घायल हुआ 9 वीं का छात्र, गंभीर…- भारत संपर्क| क्या बांग्लादेश में फरवरी में चुनाव नहीं होंगे, क्या है नए इलेक्शन सिस्टम की डिमांड? – भारत संपर्क| Junior NTR Injured: ऐड शूट के सेट पर घायल हुए तेलुगू स्टार जूनियर एनटीआर, अब… – भारत संपर्क| Poonam Pandey in Mandodari Role: कहां की रहने वाली थीं मंदोदरी, जिनका रामली… – भारत संपर्क