कटघोरा वन मण्डल में 48 हाथियों का झुंड, हाइवे से गुजर रहे…- भारत संपर्क

0

कटघोरा वन मण्डल में 48 हाथियों का झुंड, हाइवे से गुजर रहे हाथी, आवाजाही हो रही प्रभावित

 

कोरबा 7 वन मंडल कटघोरा में 48 हाथियों का झुंड घूम रहा है। केंदई रेंज में 16 हाथियों का झुंड है। दो हाथी मरवाही से पहुंचे हैं, जो कटघोरा अंबिकापुर हाईवे पर चोटिया के पास सडक़ पर आ जाते हैं। इसकी वजह से आवाजही भी प्रभावित होती है।हाइवे किनारे पहुंचने पर वन हमले ने हाथियों को सायरन बजाकर जंगल की ओर खदेड़ा। अभी एक दंतैल हाथी अलग से घूम रहा है। कोरबा वन मंडल में भी कुदमुरा रेंज में तीन हाथियों का झुंड गुरमा में है। हाथियों की मॉनिटरिंग देखने पहुंचे अधिकारियों का भी हाईवे पर हाथियों से सामना हो चुका है। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि बारिश होने पर हाथी अभी जंगल में ही हैं। हाथी मित्र दल की टीम निगरानी कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 3 साल में रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ… – भारत संपर्क| विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की पत्रकारवार्ता, लव जिहाद…- भारत संपर्क| बारिश ने बढ़ाई कुम्हारों की परेशानी, नहीं सूख रहे दीये, सता…- भारत संपर्क| *breaking jashpur:- छत पर चढ़ते समय गिरकर घायल हुआ 9 वीं का छात्र, गंभीर…- भारत संपर्क| क्या बांग्लादेश में फरवरी में चुनाव नहीं होंगे, क्या है नए इलेक्शन सिस्टम की डिमांड? – भारत संपर्क