मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल – भारत संपर्क न्यूज़ …

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक श्री राजेश मूणत भी साथ में रहे उपस्थित
मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की
 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को  कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JNUSU Election: ABVP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, दो स्कूलों में काउंसलर…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या ढाका में पाकिस्तान बनाएगा ISI सेल? जनरल मिर्जा की यात्रा के बाद… – भारत संपर्क| बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े, ये देसी चीजें दिलाएंगी इससे छुटकारा| हाईवे पर मछलियों की लूट, कानपुर में मछली लदी पिकअप पलटी, गांव वाले बाल्टी म… – भारत संपर्क