संतान की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाओं ने रखा हलषष्ठी…- भारत संपर्क

0

संतान की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, तिथि को लेकर संशय, रविवार को भी होगी पूजा

कोरबा। संतान की दीर्घायु और कुशलता की कामना के लिए महिलाओं ने शनिवार को हलषष्ठी का व्रत रखा। इस बार तिथि को लेकर संशय है। जिसे लेकर रविवार को भी हलषष्ठी व्रत और पूजा होगी। हलषष्ठी के दिन महिलाओं ने सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद घर या बाहर कहीं भी दीवार पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बनाया। फिर भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा की पूजा कर छठ माता की पूजा की। कई जगह महिलाओं ने घर में ही गोबर से प्रतीक रूप में तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाए और वहां पर बैठकर पूजा अर्चना की। हल षष्ठी की कथा सुनाई गई। हलषष्ठी के दिन संतान की प्राप्ति और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। नवविवाहित स्त्रियां भी संतान की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। बलराम जयंती होने के कारण बलराम व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा भी की जाती है।हलषष्ठी का व्रत जिसे खमरछट भी कहा जाता है इस दिन सभी मातायें अपने – अपने पुत्रों की दीर्घायु की कामना कर निर्जला व्रत रखती हैं। मानते हैं कि हलषष्ठी देवी का कथा सुनते हैं सगरी बनाकर पुजा पाठ करते हैं। अपने पुत्रों के पीठ पर पोती लगाते हैं।छ: प्रकार के भाजी और लाल चावल की मान्यता है। खमरछट के त्योहार पर लाल चावल जिसे पसहर चावल भी कहा जाता है इस दिन पर लाल चंवल का भात(खाना) बनाकर खाने का रिवाज है और इसके साथ छ: प्रकार के भाजी जैसे मुनगा भाजी,चरोटा भाजी,चरपनिया भाजी, कुम्हड़ा भाजी,करमत्ता भाजी,चेंच भाजी आदि सभी को मिलाकर सब्जी बनाया जाता है। महुआ, करोंदा,धनमिर्ची आदि सभी प्रकार के प्राकृतिक रूप से उपज फलों का सेवन कर सभी माताएं अपना व्रत पारण करती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत झिमकी में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..विधायक…- भारत संपर्क| Tips And Tricks: प्याज दूर कर सकता है इतनी परेशानियां, जानें किन तरीकों से करें…| H-1B वीजा को लेकर बढ़ी टेंशन, ट्रंप ने बदला नियम, लाखों भारतीयों पर पड़ेगा असर – भारत संपर्क| Box Office Collection: निशाने से चूक गई ‘निशांची’, ‘अजेय’ भी पिछड़ी… ‘जॉली VS… – भारत संपर्क| Kannauj News: विधवा महिला से की शादी, घर छोड़कर भागी तो सनकी पति ने बच्चों … – भारत संपर्क