हिन्दू जनजागृति के लिए हर की पौड़ी हरिद्वार से शुरू होकर…- भारत संपर्क

0
हिन्दू जनजागृति के लिए हर की पौड़ी हरिद्वार से शुरू होकर…- भारत संपर्क

संपूर्ण भारत पदयात्रा जाने वाली हिन्दू राष्ट्र यात्रा का आज श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर सरकंडा बिलासपुर पहुंचने पर पहुँचने पर पीताम्बरा पीठाधीश्वर आचार्य डाॅ. दिनेश जी महाराज अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज छत्तीसगढ़ प्रमुख द्वारा स्वागत किया गया। प्रसिद्ध देशभक्त गायिका कवि सिंह अपने साथियों के साथ रामेश्वरम तक हिंदू राष्ट्र यात्रा हिंदू जन जागृति के लिए संपूर्ण भारत पदयात्रा के लक्ष्य निर्धारण कर निकली है। इसी कड़ी मे एक दिन का प्रवास श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर सरकंडा बिलासपुर छ.ग.में रहा। यात्रा के दौरान गायिका कवि सिंह हिंदू समाज को सनातन धर्म संस्कृति के गौरवपूर्ण इतिहास से अवगत कराते हुए एकजुटता का आह्वान कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी की एकजुटता से ही हिंदू राष्ट्र का स्वप्न साकार हो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संत बताया और इस दौरान कहा कि आज नरेंद्र मोदी जिस तरह से हिन्दू संस्कृति और सनातन को आगे ले जा रहे हैं ऐसा कोई संत ही हो सकता है जो धर्म और राष्ट्र को साथ लेकर चलता है। उन्होंने कहा कि एक दिन रामराज्य का सपना साकार होगा और हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी। यात्रा का स्वागत करते बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिसमें विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल अध्यक्ष ठाकुर दीपक सिंह, मधुसूदन पाण्डेय अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज बिलासपुर प्रमुख,श्री अमित दुबे अशोक वाटिका सरकंडा बिलासपुर, पं संजय पाण्डेय,पं दुर्गेश पाण्डेय,पं नीतीश पाण्डेय, पं अश्वनी दुबे,संजय अवस्थी, अंकिता पाण्डेय,अपराजिता पाण्डेय, श्रीमती लक्ष्मी देवी पाण्डेय,अमिता- दीपेश पाण्डेय, केसरीनंदन पाण्डेय,गौरी पाण्डेय सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| 11 करोड़ के खिलाड़ी ने IPL 2025 में सिर्फ 2 ही मैच क्यों खेले? हेड कोच ने अ… – भारत संपर्क| निवेश स्कीम में 100 करोड़ का फ्रॉड, बीजेपी नेता सूर्यकांत पर आरोप… पार्टी… – भारत संपर्क| ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सुनील कुमार सिंह के आश्रित को मिलेगी मदद… CM नीतीश…| Viral Video: हाथ में गुलाब लेकर, दुल्हन को दूल्हे ने किया ऐसा प्रपोज… छूट गई सभी की…