हाथी ने मकान ध्वस्त कर रौंदी फसल- भारत संपर्क

0

हाथी ने मकान ध्वस्त कर रौंदी फसल

कोरबा। रानीअटारी क्षेत्र से जल्के सर्किल होते हुए उतरदा नदी को पार कर एक दंतैल हाथी बुधवार देर रात पसान रेंज के अड़सरा गांव पहुंच गया। अचानक पहुंचे इस दंतैल ने यहां उत्पात मचाते हुए गंगासिंह पिता भीम सिंह नामक एक ग्रामीण के मकानों को बुरी तरह ढहा दिया, वहीं कुछ लोगों की फसल भी रौंद दिया है। दंतैल के क्षेत्र में पहुंचने व उत्पात मचाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।वहीं वन विभाग का अमला भी सतर्क हो गया है। जानकारी मिलने पर अमले ने मौके पर पहुंचकर उत्पाती दंतैल को खदेड़ा। जिस पर उसने जंगल का रूख किया और बलबहरा होते हुए तराईनार पहुंच गया। वर्तमान में वह तराईनार व पिपरहा के बीच स्थित जंगल के बीच विचरण कर रहा है। इस बीच कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी में सक्रिय हाथी लबेद पहुंच गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Raigarh: रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष लिफाफा और पीली पत्र… – भारत संपर्क न्यूज़ …| लश्कर-जैश का खुलकर समर्थन करने वाला चीन द रेजिडेंट फ्रंट के विरोध में क्यों उतरा? – भारत संपर्क| क्या होता है ChatGPT Agent? कैसे करता है आपके पर्सनल काम – भारत संपर्क| आखिर किस बात पर दीपिका ने रणबीर को बताया ‘पैथेटिक बॉयफ्रेंड’, जानिए क्या था पूरा… – भारत संपर्क| कहां गई देशभक्ति? युवराज सिंह-शिखर धवन, रैना पर भड़क गए भारतीय फैंस – भारत संपर्क