विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर – भारत संपर्क न्यूज़ …

पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सुसज्जित हुआ आंगन
बहनों और माताओं का मायके में दी जाएगी महतारी वंदन की उपहार
राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के पोस्टर का विमोचन होगा

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही हैं। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री श्री साय अपने निवास से ही बटन दबाकर 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन के एक- एक हजार रुपए भी भेजने वाले हैं।
हरेली की तरह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के रायपुर स्थित निवास में तीजा-पोरा का तिहार 2 सितम्बर को सुबह 11 बजे से उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। तीजा-पोरा त्यौहार के लिए कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित किया गया है। इस तरह महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास एक दिन के लिए मायका बन जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाए और मितानिनों सहित लगभग 3 हज़ार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यक्रम, योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यूके में 20 साल की सिख महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई 32 साल के… – भारत संपर्क| मुसलमानों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए… शाह बानो पर बनी ‘HAQ’ की रिलीज से पहले… – भारत संपर्क| जादूगर टोपी से कैसे निकाल देते हैं कबूतर? ये VIDEO देख समझ जाएंगे पूरी ट्रिक| 8 खंड और 2000 प्लॉट… लखनऊ में सौमित्र विहार में पूरा होगा घर का सपना – भारत संपर्क| विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा खेल, तेज प्रताप यादव के समर्थन में उतरा…