त्रिवेणी भवन में होगा जिले में सदस्यता अभियान का शुभारंभ- भारत संपर्क

0
त्रिवेणी भवन में होगा जिले में सदस्यता अभियान का शुभारंभ- भारत संपर्क

बिलासपुर/भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान का कल बुधवार की शाम 4.00 बजे व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में किया जाएगा जिसमे भाजपा के प्रदेश किरणदेव सिंह बतौर प्रमुख अभ्यगत के रूप में उपस्थित होंगे साथ ही प्रदेश कार्यालय के गाइड लाइन के अनुसार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी,पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह उक्त कार्यक्रम में अतिथि बनाए गए हैं राष्ट्रीय स्तर पर 2 सितंबर से शुरु हुए सदस्यता अभियान के अंतर्गत 3 सितंबर को देश के सभी प्रदेश मुख्यालयों में एक साथ सदस्यता अभियान का श्रीगणेश किया गया इसी तारतम्य में बुधवार 4 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाना है जिला भाजपा संगठन ने भी सदस्यता अभियान को सफल बनाने की दृष्टि से व्यापक तैयारी कर रखी है जिला और प्रत्येक मंडलों में कार्यशाला आयोजित कर कार्यक्रताओं को प्रशिक्षण दिया गया है सोशल मीडिया एवम अन्य माध्यमों से भाजपा का सदस्य बनने व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।

जिले में सदस्यता अभियान शुभारंभ के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में शासन में डिप्टी सीएम अरुण साव,विधायक धरमलाल कौशिक,अमर अग्रवाल धरमजीत सिंह, शुशांत शुक्ला,पूर्व सांसद लखन साहू,पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यमोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य,प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक/सहसंयोजक/कार्यसमिति,सांसद/विधायक,पूर्व सांसद/पूर्व विधायक,भाजपा संभाग प्रभारी,भाजपा जिला संगठन प्रभारी/सहप्रभारी,भाजपा जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य,भाजपा मंडल संगठन प्रभारी भाजपा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, मोर्चा जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक/सहसंयोजक, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष/पार्षद, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं पार्षद,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य,जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं सदस्, मंडल सदस्तया समिति,मंडल सदस्तया प्रभारी आमंत्रित किए गए हैं जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत महामंत्री मोहित जयसवाल घनश्याम कौशिक ने अपेक्षित श्रेणी के सभी सदस्यों को कार्यक्रम में भाग लेने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

करीब 500 का स्ट्राइक रेट… वैभव सूर्यवंशी को जिंदगी भर याद रखेंगे ईशांत शर… – भारत संपर्क| प्रयागराज: FCI अफसर के घर में घुसे, काटा गला… पत्नी को चाकुओं से गोदा और … – भारत संपर्क| लालू यादव के परिवार की अजब लीला…ताड़ी पर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर…| Punjab Board 10th, 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 कहां और…| सुबह खाली पेट पिएं ये देसी ड्रिंक्स, वजन होगा तेजी से कम – भारत संपर्क न्यूज़ …