पिछले 5 साल में नहीं हुई पदोन्नति और नियुक्ति इसलिए…- भारत संपर्क

0

पिछले 5 साल में नहीं हुई पदोन्नति और नियुक्ति इसलिए अधिकारियों की कमी-नेताम, केबिनेट मंत्री ने कहा किसानों के खेतों में राखड़ फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

कोरबा। प्रदेश में भाजपा की सरकार सांय सांय चल रही है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। कोई भी कलेक्टर या सीईओ रहे सरकार काम होना चाहिए, काम दिखना चाहिए और वह दिखाई दे रहा है। बिना सीईओ के कोई जनपद पंचायत नहीं है। प्रदेश में जितने भी सीईओ हैं उन्हीं को पदस्थ किया गया है। जहां कमी है, वहां एडिशनल प्रभार देकर पदस्थ किया गया है। ताकि काम प्रभावित ना हो। पिछले 5 साल में पदोन्नति, नियुक्ति नही हो पाई है। इसलिए आज यह परिस्थिति बनी हुई है। कई विभागों वरिष्ठ अधिकारी नहीं है। हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उक्त बातें प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जिला और जनपद पंचायतों में सीईओ की कमी के सवाल का जवाब देते हुए कही। कोरबा जिला के 5 में से 3 ब्लाक में विभागीय सीईओ ना होने के सवाल पर श्री नेताम ने कहा कि मैं इसको देखता हूं कैसे पूरा किया जा सकता है।किसानों के खेतों में राखड़ फेंकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा की है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। निश्चित ही इसमें कार्रवाई की जाएगी। कोरबा की सडक़ों में हुए गड्ढों के सवाल पर श्री नेताम ने तंज कसते हुए कहा कि गढ्ढे 5 साल के हैं, इसे भरने में वक्त तो लगेगा। बुधवार को श्री नेताम भाजपा के जिला स्तरीय सदस्यता अभियान में शिरकत करने कोरबा पहुंचे थे, जहां वे सीएसईबी कोरबा पूर्व के सीनियर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भाजपा का सदस्य बनाने से शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नियमों के अनुरूप सभी की पुरानी सदस्यता समाप्त हो जाती है। इसके पश्चात सभी नए पुराने सदस्यों को फिर से भाजपा की सदस्यता लेनी पड़ती है। भाजपा सदस्यता ग्रहण करने तीन प्रकार की सुविधाएं हैं। पहले 8800002024 में कॉल करने से कॉल कट जाएगा व एसएमएस में सदस्यता क्रमांक के साथ लिंक आता है व ओटीपी पश्चात फार्म खुलता है जिसमें चाही गई जानकारी भरना होता है। किसी वरिष्ठ नेताओं के रेफरल कोड डालकर या उनके लिंक को टच करके अथवा उनका मोबाईल नंबर व नाम डालकर सबमिट करने से भाजपा की सदस्यता हो जाती है। यही विधि नमो एप से या क्यू आर कोड से भी अपनायी जाती है। यह कार्यक्रम संगठन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होने वाला है। सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं। 6 सितंबर को मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी की सदस्यता के लिए बूथ स्तर पहुँचकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ सदस्यता के मामले में अपना पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा।अभियान को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अभियान सर्वस्पर्शी होगा, हर बूथ चाहे वह कितने भी दुर्गम क्षेत्र में हो, वहां से भी सदस्य बनाए जाएंगे, हर क्षेत्र हर समाज हर वर्ग के लोग, युवा महिला बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोक पर्व पोला पर आदर्श युवा मंच द्वारा बैल दौड़ एवं…- भारत संपर्क| VIDEO: ये तो गजब हो गया…इतना उच्च कोटि का एक्सीडेंट आपने कभी नहीं देखा होगा!| *कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन, 30 अगस्त के स्थान…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, वरुण चक्रवर्ती पर भी खतरा, अजिंक्य रहाणे ने… – भारत संपर्क| Akshara Singh Latest Photos: थोड़ा दर्द, थोड़ा ग्लैम… भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा… – भारत संपर्क