Raigarh: भागवत एक ऐसा फल है जिसमें केवल रस है – पं संगीत कृष्ण सावरिया  – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
Raigarh: भागवत एक ऐसा फल है जिसमें केवल रस है – पं संगीत कृष्ण सावरिया  – भारत संपर्क न्यूज़ …

अंश होटल में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 

रायगढ़ , शहर के प्रतिष्ठित नहाडिया परिवार के श्रद्धालुगण अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति व उन्हें मोक्ष दिलाने के पुनीत उद्देश्य से श्री हरि की कृपा व अपनी कुल देवी माता भीमादेवी बेरीवाल और पूर्वजों की कृपा से जगत के पालनहार श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त करने आज पांच सितंबर से 11 सितंबर तक सात दिवसीय पावन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शहर के होटल अंश में कर रहे हैं। व्यासपीठ पर विराजित अखिल भारतीय चतुः संप्रदाय अध्यक्ष श्रीमद्भागवत कथा का उद्भट विद्वान परम पूज्य आचार्य श्री संगीत कृष्ण सांवरिया बाबा प्रतिदिन अपने दिव्य प्रवचनों से दोपहर तीन से शाम सात बजे तक प्रतिष्ठित नहाडिया परिवार व उपस्थित श्रद्धालुओं को कथारसपान करा रहे हैं।

जीवन में प्रभु रसपान का लें आनंद – – व्यासपीठ पर विराजित सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं संगीत कृष्ण सांवरिया ने कथा प्रसंग के अंतर्गत कहा कि भागवत एक ऐसा फल है जिसमें ना छिलका है और ना ही कोई गुठली है। यह पूर्णरुप से रस से भरा फल है और जो व्यक्ति इस फल का रसपान करता है उनका कल्याण सुनिश्चित है। इसलिए हर व्यक्ति को समय निकाल कर इसका रसपान अवश्य करना चाहिए। वहीं उन्होंने प्रसंग अनुरुप कहा कि शास्र के अनुसार गुरु के दिए हुए मंत्र को अत्यंत ही गोपनीय रखना चाहिए तभी वह फलित होता है। इसी तरह जीवन में कई चीजें गोपनीय होती है आवश्यकतानुसार गोपनीयता बनाने में ही जीवन की भलाई होती है। इसी तरह उन्होंने कपिलोख्यान व वराह अवतार कथा प्रसंग के अंतर्गत अनेक कथाओं को बड़े ही सहज सरल ढंग से सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन को सुखमय बनाने के तरीके भी बताए। जिसे सुनकर सभी श्रद्धालुगण मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं कथा प्रसंग के अंतर्गत मधुर भजन गीत के साथ उपस्थित श्रद्धालुगण भावविभोर होकर भजन का आनंद ले रहे हैं।

आज नृसिंह अवतार कथा – – आज 7 सितंबर को जड़ भरत चरित्र एवं नृसिंह अवतार की कथा होगी व 8 श्रीराम चरित्र एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 9 श्री कृष्ण बाललीलाएं एवं श्री गोवर्धन पूजा, 10 श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह, 11 सुदामा चरित्र एवं शुकदेव विदाई एवं 12 सितंबर को हवन पूर्णाहुति और दोपहर 12 बजे से होटल अंश में महाभंडारा श्री हरि प्रसाद का का आयोजन होगा।

आयोजन को भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को भव्यता देने में प्रतिष्ठित नहाडिया परिवार के कमल नहाड़िया मनोज नहाडिया, आनंद नहाड़िया, विमल नहाड़िया, राजेश नहाडिया, नटवर नहाड़िया, परमानंद, आकाश, डॉ राहुल, अंकित ,विवेक, रानू,स्वपनिल, साकेत , सुयश, CA अरिंन , अनुराग ,सृजन, प्रथम ,राकेश, नवनीत एवं नहाड़िया परिवार के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSSB Rajasthan VDO Exam 2025: राजस्थान वीडीओ परीक्षा 2 नवंबर को, जानें कब आएगा…| रायगढ़ में सनसनी: ट्रिनिटी ग्रैंड होटल में गेल इंडिया के GM तेजकुमार बड़ा की संदिग्ध… – भारत संपर्क न्यूज़ …| यूके में 20 साल की पंजाबी महिला से रेप, दरवाजा तोड़कर घर में घुसा था आरोपी – भारत संपर्क| पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Kantara 1 BO: 25 दिन में पार नहीं कर सकी 600 करोड़, विदेश में लगाई सेंचुरी, 1000… – भारत संपर्क