निगम प्रशासन द्वारा चौक चौराहा का कराया जा रहा सौंदर्यीकरण  – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
निगम प्रशासन द्वारा चौक चौराहा का कराया जा रहा सौंदर्यीकरण  – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। चक्रधर समारोह के आयोजन पर निगम प्रशासन द्वारा चौक चौराहा का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर चौक चौराहे आकर्षक नजर आएगी।

7 सितंबर दिन शनिवार से चक्रधर समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा चौक चौराहा का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। रामलीला मैदान से लगे हुए घड़ी चौक सत्तीगुड़ी चौक का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है। घड़ी चौक पर नई घड़ी लगाने के साथ, लाइटिंग, सीपीटी वर्क का कार्य चल रहा है। इसी तरह नीचे गार्डन का कार्य होगा। सत्तीगुड़ी चौक पर अशोक स्तंभ सिंह की प्रतिमा स्थापित की जा रही है एवं लाइटिंग का कार्य चल रहा है। इधर चक्रधर नगर चौक पर स्थित राजा चक्रधर की प्रतिमा और चौक का रंग रोगन कराई गई है। चौक का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है। कार्य पूर्ण होने पर यह शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन, जिले में शास.प्रयास आवासीय विद्यालय की हुई स्थापना
जीवन में जब सत्कर्म करेंगे तो देवता भी प्रसन्न होते हैं – पं शिवम विष्णु पाठक
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JNUSU Election: ABVP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, दो स्कूलों में काउंसलर…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और… – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या ढाका में पाकिस्तान बनाएगा ISI सेल? जनरल मिर्जा की यात्रा के बाद… – भारत संपर्क| बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े, ये देसी चीजें दिलाएंगी इससे छुटकारा| हाईवे पर मछलियों की लूट, कानपुर में मछली लदी पिकअप पलटी, गांव वाले बाल्टी म… – भारत संपर्क