केजरीवाल को मिली बेल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न- भारत संपर्क

0

केजरीवाल को मिली बेल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कोरबा। आखिरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई ।इस खबर के आम होने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। आप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस मौके को सेलिब्रेट किया। पटाखे फोड़ एक दूसरे को गुलाल लगाया और मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता। अरविंद केजरीवाल सोने की तरह आंच में तप कर राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरे हैं। कोषाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि सीएम केजरीवाल की जमानत ऐसे वक्त पर हुई है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव है, निश्चित ही चुनाव में इसका सकारात्मक परिणाम दिखेगा। कार्यक्रम में जिला सचिव शत्रुघन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सपन सिंह बहादुर, महिला विंग ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा लहरे, बूथ अध्यक्ष परदेसी चौहान, मुशाहिद, लहना सिंह, दुर्गा देवी, गायत्री देवी, प्रतिभा देवी, संतोष चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Star Parivar Awards: प्रेरणा-बजाज से रमन-इशिता तक… स्टार प्लस के जश्न में… – भारत संपर्क| H-1B वीजा: पुराने धारकों को तुरंत US लौटने की जरूरत नहीं, 1 लाख डॉलर फीस सिर्फ नए… – भारत संपर्क| *बगीचा में आधुनिक इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण प्रारंभ,सीएम विष्णुदेव…- भारत संपर्क| Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पहनें बंधेज साड़ी, यहां देखें कलर और डिजाइन| Asia Cup 2025: सुपर-4 के पहले मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरी श्रीलंकाई … – भारत संपर्क