मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर सोकोडिपा में लगाया गया ट्रांसफार्मर – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर सोकोडिपा में लगाया गया ट्रांसफार्मर – भारत संपर्क न्यूज़ …

ग्रामीणों को मिली राहत
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं का सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। यहां पर आयोजित जनदर्शन में लोग बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। उनके आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित गति से निराकरण किया जाता है।
इसी कड़ी में ग्राम सोकोडिपा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से बिजली की पहुंच दूरस्थ क्षेत्रों में भी निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार का हुआ आगाज़ – भारत संपर्क न्यूज़ …| मन्नारा आउट, निया शर्मा इन! ‘Laughter Chefs 2’ से बाहर हो गईं प्रियंका चोपड़ा की… – भारत संपर्क| IPL 2025 Points Table: पंजाब और लखनऊ की जीत का क्या हुआ असर? देखिए पॉइंट्स … – भारत संपर्क| गर्मियों में भी फट रहे हैं होंठ…स्किन है ड्राई तो हो सकती हैं ये 5 वजह| एनटीपीसी सीपत की सौगात, कौड़िया और रलिया में 80 लाख के विकास…- भारत संपर्क