फर्जी संस्थान के नाम से चंदा उगाही, तीन पर कार्रवाई- भारत संपर्क

0

फर्जी संस्थान के नाम से चंदा उगाही, तीन पर कार्रवाई

कोरबा। मध्यप्रदेश में चल रहे एक अनाथ आश्रम की बात बताकर लोगों से चंदा मांगने वाले दो महिलाओं और एक पुरूष को पुलिस ने पकड़ा है। जांच में संस्थान फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने तीनों के विरूद्ध कार्रवाई की है। बताया जाता है कि एसईसीएल की मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दो महिलाएं और एक पुरूष अनाथ आश्रम का कागज दिखाकर लोगों से चंदा मांग रहे थे। तीनों जेपी कालोनी के आसपास स्थित मकानों में जा रहे थे। इस बीच कुछ लोगों को इन पर संदेह हुआ। कुछ लोगों ने बिना चंदा दिए तीनों को लौटा दिया तो कुछ ने अपनी स्वेच्छा से कुछ पैसे दिए। इसी बीच पुलिस को भी इस मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने संबंधित अनाथ आश्रम के दस्तावेज और उस पर लिखे पते पर संपर्क करने की कोशिश की। इसके लिए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया, मगर जांच में संस्थान फर्जी पाया गया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। पूछताछ में तीनों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। गिरोह अक्सर छत्तीसगढ़ आता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

60 करोड़ बजट, कमाई 235 करोड़… बस्ती में बनी वो फिल्म, जिसमें दिखी गरीबी-तंगी,… – भारत संपर्क| स्कॉर्पियो कार से हाईवे पर की स्टंटबाजी… Video वायरल हुआ तो पड़ गए लेने क… – भारत संपर्क| पीएम मोदी की मां को फिर दी गई गाली? सम्राट चौधरी ने शेयर किया वीडियो, मंच…| Vaibhav Suryavanshi vs Ayush Mhatre: वैभव सूर्यवंशी या आयुष म्हात्रे… टीम… – भारत संपर्क| H1-B वीजा के लिए आज से 88 लाख वसूलेगा अमेरिका… किस पर लागू और किसे छूट, जानें भारत… – भारत संपर्क