मुड़ापार में नवरात्रि से मचेगी गरबा की धूम- भारत संपर्क

0

मुड़ापार में नवरात्रि से मचेगी गरबा की धूम

कोरबा। दशहरा एवं गरबा उत्सव समिति रामलीला मैदान मुड़ापार में इस वर्ष भी गरबा का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से यहां गरबा की धूम मचेगी। दशहरा मैदान में रोजाना 9 दिनों तक रात 8 बजे से गरबा का आयोजन शुरू होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि सप्तमी पर भंडारा का आयोजन किया गया है। 3 अक्टूबर को दीप प्रज्वलन और गरबा आरंभ होगा। दशमी 12 अक्टूबर को महिला कर्मा नर्तक दल द्वारा कर्मा नृत्य प्रदर्शन सहित झांकी निकाली जाएगी। साथ ही दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। 50वें वर्ष किए जा रहे आयोजन से पहले यहां रामलीला का भी आयोजन किया गया। 26 से शुरू हुए रामलीला में मिर्जापुर के कलाकार अभिनय प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Arbaaz Khan Birthday: तलाक-अफेयर और फिर शादी…FLOP रहा अरबाज खान का करियर! फिर… – भारत संपर्क| कोरी डेम कोटा में हुड़दंग करने और नशे में वाहन चलाने वालों…- भारत संपर्क| बेलपान से जल लेकर कांवरिये पहुंचे रतनपुर बूढ़ा महादेव के…- भारत संपर्क| Govt Teacher Bharti 2025: बीएड कर चुके युवाओं के लिए खुशखबरी, टीचर पदों पर निकली…| भारत में बने iPhone की विदेशों में बंपर डिमांड, एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछाल – भारत संपर्क