*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से रातु राम को मिला तत्काल ट्राई साय…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से रातु राम को मिला तत्काल ट्राई साय…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी के शंकर नगर निवासी रातु राम को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान की गई। रातु राम, जो पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से चलने-फिरने में असमर्थ थे। दुर्घटना के बाद से उनकी जिंदगी कठिन हो गई थी, और वे अपने रोजमर्रा के कामों को करने में असमर्थ हो गए थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में जाकर मुख्यमंत्री श्री साय से गुहार लगाई थी।
रातु राम ने अपनी समस्या रखते हुए मुख्यमंत्री से मदद की अपील की, जिस पर सीएम कैंप कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्राई सायकल प्रदान करने का निर्देश दिया। ट्राई सायकल मिलने के बाद रातु राम अब आसानी से अपने दैनिक कार्यों को पूरा कर पा रहे हैं और उनका जीवन फिर से सामान्य हो रहा है। उन्होंने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी सहायता ने उन्हें एक नई उम्मीद दी है।इस पहल से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री साय जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के प्रति गंभीर हैं। इस घटना से जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

KBC 16: जया को लेकर अमिताभ बच्चन को होती थी जलन? आमिर खान ने पूछा मजेदार सवाल – भारत संपर्क| *सम्मान:- गाँधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर सफाई दूतों को प्रशस्ति पत्र…- भारत संपर्क| पुलिस रेड में मोटरसाइकिल छोड़कर भागे थे जुआरी, मोटरसाइकिल की…- भारत संपर्क| फर्जी कॉल और मैसेज होंगे बंद, AI विन फ्रॉड डिटेक्शन टूल करेगा मदद – भारत संपर्क| Dehati Rasgulla Prayagraj: कहानी देहाती रसगुल्ले की… जिसे बेचकर करोड़पति … – भारत संपर्क