सजग कोरबा अभियान में 114 ग्राम पंचायतों की मितानिन हुईं…- भारत संपर्क

0

सजग कोरबा अभियान में 114 ग्राम पंचायतों की मितानिन हुईं शामिल

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा मे खंड स्तरीय सजग कोरबा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा मैत्री हेल्पलाइन 9479282100 एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर पुलिस ने सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में मितानिनों ने हिस्सा लिया एवं रैली निकाली। महिलाओ ने कहा कि इस कार्यक्रम में जो जानकारी दी गई उसे अपने ग्रामों तक प्रसार प्रसार कर सभी को जागरूक करेंगी। शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने में पुलिस को सहयोग करेंगे। अभियान में बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया, यातायात प्रभारी एसआई मलिक राम जांगड़े, मोरगा प्रभारी एएसआई भीम सेन यादव और अन्य पुलिस स्टाफ़ उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीएम मोदी जिस त्रिनिदाद और टोबैगो गए, वहां का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है? – भारत संपर्क| BPSC 71st CCE 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा की डेट बदली, देखें किन-किन…| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वॉटर वुमन शिप्रा पाठक का किया सम्मान – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुंबई से सिर्फ 100 किमी दूर ये पहाड़ी जगह है जन्नत, यहां एक दिन की यात्रा ऐसे…| डीएपी की सीमित उपलब्धता के बीच वैकल्पिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण – भारत संपर्क न्यूज़ …