निगम अधिकारियों के नाक के नीचे से स्टेडियम परिसर में चोरी- भारत संपर्क

0

निगम अधिकारियों के नाक के नीचे से स्टेडियम परिसर में चोरी

 

कोरबा। पुलिस द्वारा कबाड़ चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। कबाड़ दुकानों को सील बंद कराया जा रहा है। इसके बाद भी जिले में कबाड़ चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इस बार चोरों ने इंदिरा स्टेडियम को निशाना बनाया है। हैरानी तो इस बात की है कि निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।टीपी नगर इंदिरा स्टेडियम में बने स्टेडियम के बाहर में बने मकान की खिड़की दरवाजा को तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मजे की बात तो यह है कि नगर पालिक निगम कोरबा मैं बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को इसका पता ही नहीं है, क्योंकि जानकारी होती तो पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई होती। नगर निगम के अधिकारियों के देख रेख की अभाव में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिस तरह से चोरों के हौसले बुलंद हैं और भी घटनाएं हो सकती है। ज्ञात रहे कि कुछ माह पूर्व चोरों ने स्टेडियम के पुरात्व विभाग में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ईरान ने फिर शुरू किया न्यूक्लियर प्रोजेक्ट, रिपोर्ट में दावा- छिपाया 10 बमों जितना… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ राज्य गठन पश्चात बस्तर में 54 सिंचाई योजनाओं का हुआ निर्माण – भारत संपर्क न्यूज़ …| SA W vs ENG W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में रचा गया इतिहास, पहली बार फाइनल खेले… – भारत संपर्क| जबलपुर का अरमान सिंह निकला ‘नसीर अहमद’, युवती को प्रेमजाल में फंसा की शादी;… – भारत संपर्क