रानी गेट में दुर्गा पूजा उत्सव की भव्यता कर रही मंत्रमुग्ध- भारत संपर्क

0

रानी गेट में दुर्गा पूजा उत्सव की भव्यता कर रही मंत्रमुग्ध

कोरबा। जिले के ऐतिहासिक रानी गेट में दुर्गा पूजा उत्सव आयोजन के लगातार 45 वें वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुरानी बस्ती स्थित रानी गेट को दुल्हन की तरह सजाया गया है जिसकी छटा देखते ही बनती है।भव्य मंदिर में विराजित माँ की प्रतिमा भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही है। सुबह-शाम के वक्त आरती के समय माहौल और भी भक्तिमय हो जाता है। शाम को आरती-भोग के पश्चात प्रसाद वितरण नियमित किया जा रहा है। इस अवसर पर यहां स्थित पुराना स्कूल मैदान में गरबा-डांडिया में बच्चे और युवतियों का नृत्य माँ की भक्ति से पूरे वातावरण को आल्हादित करता है।पुरानी बस्ती में भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन भी किया जाता है जिसकी भी तैयारी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नेपाल: सुशीला कार्की सरकार में 5 नए मंत्रियों को मिली जगह, आज राष्ट्रपति भवन में… – भारत संपर्क| Kanpur News: इंडिगो की फ्लाइट में चूहा, यात्रियों में हड़कंप… 3 घंटे लेट … – भारत संपर्क| Weather Forecast: सितंबर में गर्मी का अहसास! दिल्ली-यूपी में खिलेगी धूप,…| GST की नई दरें आज से लागू, यहां आसान भाषा में समझिए सभी नियम- भारत संपर्क| सहायक आयुक्त ने डाटा एंट्री ऑपरेटर कुश देवांगन,संविदा…- भारत संपर्क