तापमान में आई कमी, सुबह गिरने लगी ओस की बूंदें- भारत संपर्क

0

तापमान में आई कमी, सुबह गिरने लगी ओस की बूंदें

कोरबा। मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। रात 10 बजे के बाद लोगों को घर के बाहर ठंड लग रही है। तापमान में कमी के कारण सुबह ओस की बूंदें भी गिर रही है।तापमान में गिरावट के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात को तापमान गिरने से ठंड लग रही है। इधर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम में परिवर्तन का सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहने की उमीद है। नवंबर के शुरुआत तक तापमान गिरने से ठंड आ जाएगी। इधर मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सर्दी और जुकाम से पीडि़त मरीजों की संया बढ़ रही है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चों पर इसका असर हो रहा है। मौसमी बीमारी के शिकार लोग सरकारी और निजी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में दिन छोटा हो रहा है और रातें दिन की तुलना में थोड़ी लंबी हो रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मिचेल स्टार्क ने 12 गेंदों में ऐसे बदला मैच, फिर दिल्ली कैपिटल्स को सुपर ओव… – भारत संपर्क| ‘सपना बाबुल का… विदाई’ के रणवीर को देख पहचानना होगा मुश्किल, जानें आजकल कैसे… – भारत संपर्क| जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से करें ये UG-PG कोर्स, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन| रात में सोते समय बालों को बांधकर सोना चाहिए या नहीं? ये रहा जवाब| पैर फिसलने के कारण गंगा में डूबी युवती, रील के चक्कर में गवां दी रियल लाइफ