मिट्टी के दीयों को प्रोत्साहित करने दीपावली पर कुम्हारों से…- भारत संपर्क

0
मिट्टी के दीयों को प्रोत्साहित करने दीपावली पर कुम्हारों से…- भारत संपर्क

बिलासपुर, दीपावली पर्व पर जिले के ग्रामीणों एवं कुम्हारों द्वारा लाखों की संख्या में मिट्टी के दीये बनाये जाते है। उनके द्वारा इस त्योहार पर बाजारों एवं हाटों में दीये बेचे जाते हैं। यह उनकी आजीविका का साधन है। मिट्टी के दीये पर्यावरण के लिये भी अनुकूल होते है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज आदेश जारी कर मिट्टी के दीये बेचने वाले इन ग्रामीणों और कुम्हारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि नगर पालिका अथवा नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाये। आदेश में यह भी कहा गया है कि मिट्टी के दीये पर्यावरण की दृष्टि से उपयुक्त होने के कारण इनके उपयोग के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: मेट्रो में बंदे ने किया ऐसा डांस, देखकर बोले लोग- नाच ये रहा और शर्म…| पढ़ाई या कम्प्यूटर स्क्रीन पर लंबे समय तक काम! 20:20:20 वाले नियम से आंखों को…| ग्राम औराई में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, शिकायत…- भारत संपर्क| Navratri Fashion: साड़ी से इंडो वेस्टर्न तक…नवरात्रि में धनश्री वर्मा के ये…| बचत उत्सव है GST 2.0…CM मोहन यादव ने व्यापारियों से किया संवाद, दशहरे के … – भारत संपर्क