सरदार पटेल की जयंती पर 29 अक्टूबर को शहर में एकता दौड़ — भारत संपर्क

0
सरदार पटेल की जयंती पर 29 अक्टूबर को शहर में एकता दौड़ — भारत संपर्क




सरदार पटेल की जयंती पर 29 अक्टूबर को शहर में एकता दौड़ –




































बिलासपुर, 28 अक्टूबर/लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शासन के निर्देशानुसार 29अक्टूबर को सवेरे 6.30 बजे शहर में”एकता दौड़” का आयोजन किया गया है। दौड़ में बिलासपुर नगर निगम क्षेत्रांर्गत आने वाले विद्यालयों के विद्यार्थी, स्काउट गाईड तथा एन.सी.सी. केडेट्स की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
चूंकि वर्तमान में विद्यालयों में दीपावली अवकाश है। अतः इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए आप स्वयं अपने विद्यालय के स्काउड गाईड एवं एन.सी.सी. प्रभारी एवं विद्यार्थियों के साथ दिनांक 29 अक्टूबर को प्रातः 06:30 बजे नेहरू चौक बिलासपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें जहां से एकता दौड़ प्रारंभ होकर सिम्स चौक से गोलबाजार होते हुए सेजेस लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में समाप्त होगा। इस एकता दौड़ में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त सहित जिला प्रशासन के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहेंगे। कलेक्टर ने शहर के लोगों को इस दौड़ में शामिल होने की अपील की है।



error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फ्लाइट में पैसेंजर ने किया कॉकपिट खोलने का प्रयास, बेंगलुरु से आ रही थी वार… – भारत संपर्क| जेपी गंगा पथ से पटना-आरा ही नहीं लखनऊ-गाजीपुर भी कनेक्ट होगा… शिलान्यास…| रूस के फाइटर जेट को मार गिराने पर नाटो में बनी सहमति, ऐसे होगा एक्शन – भारत संपर्क| Viral: ये क्या हो रहा है भैया…चलती मेट्रो में शख्स ने किया पेशाब! वीडियो देख लोगों…| Jobs Skills Tips: जॉब के लिए अच्छे मार्क्स या टेक्निकल नॉलेज, जानें फ्रेशर्स में…