ससुराल गए युवक पर चाकू से हमला- भारत संपर्क

0

ससुराल गए युवक पर चाकू से हमला

कोरबा। बालको के आजाद नगर में एक युवक पर चाकू से हमला का मामला सामने आया है। युवक को चोटें आई है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। एक युवक बालकोनगर स्थित अपने ससुराल आया था। इस दौरान वह घर के बाहर निकला था। सडक़ पर कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे थे, तब युवक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। मामला बढऩे पर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है जबकि अन्य युवकों की पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हमलावर कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Guess Who: कभी भूखे पेट नौकरी ढूंढने निकला था ये डायरेक्टर, अब बेटी है 550 करोड़… – भारत संपर्क| Viral Video: मेट्रो में बंदे ने किया ऐसा डांस, देखकर बोले लोग- नाच ये रहा और शर्म…| पढ़ाई या कम्प्यूटर स्क्रीन पर लंबे समय तक काम! 20:20:20 वाले नियम से आंखों को…| ग्राम औराई में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, शिकायत…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर…- भारत संपर्क