कोरी डैम के पास जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस के हाथ लगे…- भारत संपर्क

0
कोरी डैम के पास जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस के हाथ लगे…- भारत संपर्क

कोटा पुलिस को एक बार फिर सूचना मिली कि लालपुर गांव स्थित कोरी डैम के पास जंगल में जुए का फड़ सजा हुआ है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर रेड किया तो उसके हाथ 10 जुआरी लगे। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में जुआरियों के पकड़े जाने के बावजूद उनके पास से मात्र 7500 रु ही पुलिस जप्त कर पाई। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है । सभी जुआरी लालपुर कोटा के रहने वाले हैं। पकड़े गए जुआरियों के नाम यह है।

  1. ओमप्रकाश टोनडे पिता अमृतलाल उम्र 31 वर्ष
  2. राजकुमार घिरतेश राजेश उम्र 39 वर्ष
  3. प्रकाश कुमार अनंत पिता मुन्ना उम्र 32 वर्ष
  4. किशन तिवारी पिता रामसनेही उम्र 23 वर्ष
  5. सुखी राम बिंझवार पिता भगवान सिंह उम्र 56 वर्ष
  6. राम बिहारी पालके पिता अमर सिंह उम्र 59 वर्ष
  7. देव कुमार लहरी पिता चैट लाल उम्र 40 वर्ष
  8. प्यारेलाल अनंत पिता झूमक अनंत उम्र 55 वर्ष
  9. परदेशी राम डहरिया पिता सावन उम्र 59 वर्ष
  10. भारत बिंझवार पिता अयोध्या उम्र 45 वर्ष

इधर रतनपुर पुलिस ने गिरिजावन नवागांव मैं कार्यवाही करते हुए चार जुआरी को पकड़ा। पकड़े गए बलदाऊ यादव, शरद कुमार साहू, शिवकुमार साहू और ऋषि मधुकर के पास से पुलिस को नगद 1930 रुपए मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमास आतंकवादी संगठन नहीं…तुर्की राष्ट्रपति बोले-गाजा में नरसंहार कर रहा इजराइल – भारत संपर्क| PKL 2025: बेंगलुरु बुल्स की गुजरात पर रोमांचक जीत, यूपी योद्धाज ने तमिल थला… – भारत संपर्क| Guess Who: कभी भूखे पेट नौकरी ढूंढने निकला था ये डायरेक्टर, अब बेटी है 550 करोड़… – भारत संपर्क| Viral Video: मेट्रो में बंदे ने किया ऐसा डांस, देखकर बोले लोग- नाच ये रहा और शर्म…| पढ़ाई या कम्प्यूटर स्क्रीन पर लंबे समय तक काम! 20:20:20 वाले नियम से आंखों को…