मुख्यमंत्री के मंशानुसार समितियों में अवैध धान के आवक पर रोक…- भारत संपर्क

0

मुख्यमंत्री के मंशानुसार समितियों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने जिला प्रशासन तत्परता से कर रहा कार्य, कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व भूमि पर कब्जाकर लिए गए फसल पर कार्यवाही की जा रही सुनिश्चित

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा समितियों में किसानों को धान विक्रय में सहूलियत प्रदान करने हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। साथ ही केंद्रों में अवैध धान के आवक, धान की रिसाइक्लिंग, बिचौलियों के धान एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए गए धान की बिक्री को रोकने हेतु प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है। जिससे जिले के पंजीकृत किसानों के वैध रकबे के धान का ही समितियों में खरीदी हो। जिले में अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि में अवैध कब्जा कर फसल लेने वाले कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं इसी अनुक्रम में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम धनगांव में तहसीलदार अजगरबहार मनहरण राठिया द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर फसल लेने वाले 5 कब्जाधारियों के फसल को जब्त किया गया है। जिसमें जवाहर सिंह के 1.5 एकड़, नारायण सिंह के 01 एकड़, सारेम सिंह के 1.5 एकड़, शिवराज सिंह के 01 एकड़ एवं देव प्रसाद के 1.5 एकड़ शासकीय भूमि पर लगे धान की फसल पर जब्ती की कार्यवाही की गई है। वहीं इसी प्रकार तहसीलदार भैंसमा द्वारा ग्राम कुकरीचोली के रामकुमार पटेल द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 65/1/क रकबा 01 एकड़ पर अतिक्रमण कर बोए गए धान फसल को जब्त किया गया। जिससे इस धान की बिक्री उपार्जन केंद्र में कृषको के पंजीकृत खाते से नहीं हो पाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भीषण गर्मी, उमस… दिल्ली से क्या चली गई बारिश? पंजाब-हरियाणा में अलर्ट; जा… – भारत संपर्क| राहुल गांधी को जननायक बनाने की रणनीति… बिहार में आजादी के बाद पहली बार…| हमास आतंकवादी संगठन नहीं…तुर्की राष्ट्रपति बोले-गाजा में नरसंहार कर रहा इजराइल – भारत संपर्क| PKL 2025: बेंगलुरु बुल्स की गुजरात पर रोमांचक जीत, यूपी योद्धाज ने तमिल थला… – भारत संपर्क| Guess Who: कभी भूखे पेट नौकरी ढूंढने निकला था ये डायरेक्टर, अब बेटी है 550 करोड़… – भारत संपर्क