किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी… – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Virat Kohli: विराट कोहली नहीं खेलना चाहते? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने घुमाय… – भारत संपर्क| दशहरे से पहले Viral हुआ भड़के रावण का ये Video, देखकर आप भी कहेंगे ‘बात तो सही है’!| ड्रोन से यूरोपीय देशों में हड़कंप, बंद करने पड़े एयरपोर्ट, क्या रूस का हाथ? – भारत संपर्क| Delhi Police Constable Bharti 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं…| नवरात्रि में जरूर खाएं ये 4 चीजें, करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया