अब धान बेचने के बाद बैंक की कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं,…- भारत संपर्क

0

अब धान बेचने के बाद बैंक की कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं, माइक्रो एटीएम से निकाल सकेंगे 2 से 10 हजार रुपए

कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ी सुविधा की शुरुआत की है, जिससे धान बेचने वाले किसानों को तत्काल नकदी की समस्या का समाधान मिलेगा। अब उपार्जन केंद्रों पर पहुंचने वाले किसान, माइक्रो एटीएम के जरिए 2,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की राशि तुरंत निकाल सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे उन्हें अब बैंक की कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। राज्य में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीद की जा रही है। शासन द्वारा किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के एवज में 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था भी शासन ने सुनिश्चित की है। परन्तु किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपये तक की राशि माइक्रो एटीएम से तुरन्त प्रदान किए जाने की सुविधा दी है। किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र तक उसके परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने के लिए अब न तो किसी से राशि उधार लेने की जरूरत होगी, न ही बैंक का चक्कर लगाना होगा। इस सुविधा से किसान बेहद प्रसन्न है। सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
बॉक्स
शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना
बता दें कि धान खरीद केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट, बारदाना, किसानों के लिए बैठक एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नं. 0771-2425463 है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दशहरे से पहले Viral हुआ भड़के रावण का ये Video, देखकर आप भी कहेंगे ‘बात तो सही है’!| ड्रोन से यूरोपीय देशों में हड़कंप, बंद करने पड़े एयरपोर्ट, क्या रूस का हाथ? – भारत संपर्क| Delhi Police Constable Bharti 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं…| नवरात्रि में जरूर खाएं ये 4 चीजें, करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया| Bigg Boss 19: तान्या मित्तल बनी बिग बॉस की महारानी! सेवा में जुटे घरवाले, एक-एक… – भारत संपर्क