गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का…- भारत संपर्क

0
गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का…- भारत संपर्क

बिलासपुर, 23 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 47 वे राउत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए। नाचा की पारंपरिक वेशभूषा मेंमुख्यमंत्री दिखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। आज के इस पावन अवसर पर मै कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त करे। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे।मैं आप सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि राउत नाचा महोत्सव हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति की पहचान और छत्तीसगढ़ के गौरव का प्रतीक है। हमारे यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दशहरे से पहले Viral हुआ भड़के रावण का ये Video, देखकर आप भी कहेंगे ‘बात तो सही है’!| ड्रोन से यूरोपीय देशों में हड़कंप, बंद करने पड़े एयरपोर्ट, क्या रूस का हाथ? – भारत संपर्क| Delhi Police Constable Bharti 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं…| नवरात्रि में जरूर खाएं ये 4 चीजें, करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया| Bigg Boss 19: तान्या मित्तल बनी बिग बॉस की महारानी! सेवा में जुटे घरवाले, एक-एक… – भारत संपर्क