जिला चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में हुई संगठन महापर्व की…- भारत संपर्क

0

जिला चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में हुई संगठन महापर्व की कार्यशाला, 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का होगा प्रकाशन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी राजा पाण्डेय ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव को लेकर कोरबा में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होगा। श्री पाण्डेय ने संगठन चुनावों की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी 6 से 15 दिसम्बर तक मंडल इकाइयों के चुनाव और उसके बाद 16 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे। मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निश्चित की गई है। इसी तरह जिला अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष निश्चित की गई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि इन सभी चुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सर्वानुमति बनाई जाएगी। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, अशोक चावलानी, राजेंद्र पाण्डेय, महामंत्री द्वय संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, उपाध्यक्ष संजय भावनानी, प्रफुल्ल तिवारी, डॉ आलोक सिंह सहित जिले के पदाधिकारी, मंडलों के चुनाव अधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News9 Global Summit: 9-10 अक्टूबर को जर्मनी में होगा न्यूज-9 ग्लोबल समिट, ये दिग्गज… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19: 6 घंटे सफर कर खाने जाती हैं दाल, लंदन से आते हैं बिस्किट, तान्या… – भारत संपर्क| किसी को इमरती अच्छी लगी तो किसी ने लिया गेम का आनंद – भारत संपर्क न्यूज़ …| लखनऊ, मेरठ और झांसी में लकी ड्रॉ से मिला प्लॉट, जीतने वालों के खिल उठे चेहर… – भारत संपर्क| लालू राज से ज्यादा भ्रष्टाचार नीतीश कुमार की सरकार में, प्रशांत किशोर ने…