फेंगल चक्रवात से धान कटाई का काम प्रभावित- भारत संपर्क

0

फेंगल चक्रवात से धान कटाई का काम प्रभावित

कोरबा। बेमौसम हुई बारिश से की वजह से किसानों को खासा परेशानी हुई। बदले मौसम में ऐसे किसान ज्यादा परेशान हुए जो धान कटाई नहीं कर पाए थे। जिले के कई क्षेत्रो में अधिकांश किसानों के द्वारा धान की कटाई नहीं की गई है। वहीं कुछ किसानों के द्वारा कटाई तो की गई है, लेकिन मिसाई नहीं की गई है। उनका धान खलिहान में ही रखा हुआ है। अब जब बेमौसम बारिश हुई तो ऐसे किसानों की परेशानी बढ़ गई।
पिछले तीन दिनों से जिले में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर रहा। इसके असर से शुक्रवार से ही आसमान पर बदलों का डेरा लगना शुरू हो गया था। जबकि शनिवार को इसका असर पूरी तरह रहा। शनिवार की दोपहर से रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो कई स्थानों में रात तक नहीं थमी। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। इसी तरह की स्थिति रविवार को भी रही। रिमझिम बारिश का दौर पूरे दिन के साथ देर रात तक रही। सोमवार की सुबह भी घटा छाई रहीं। हालांकि बारिश थम गई, लेकिन आसमान पर बादलों का डेरा दिन भर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों से बादल छटना शुरू होगा। वहीं बुधवार को आसमान पूरी तरह से साफ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान से बादल छंटने के साथ ही बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी को इमरती अच्छी लगी तो किसी ने लिया गेम का आनंद – भारत संपर्क न्यूज़ …| लखनऊ, मेरठ और झांसी में लकी ड्रॉ से मिला प्लॉट, जीतने वालों के खिल उठे चेहर… – भारत संपर्क| लालू राज से ज्यादा भ्रष्टाचार नीतीश कुमार की सरकार में, प्रशांत किशोर ने…| PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त, पैसा…- भारत संपर्क| Virat Kohli: विराट कोहली नहीं खेलना चाहते? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने घुमाय… – भारत संपर्क