धान उपार्जन केन्द्रों का किया गया निरीक्षण- भारत संपर्क

0

धान उपार्जन केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

कोरबा। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से तय लिमिट से कम धान खरीदी की शिकायत मिल रही है जिस पर कांग्रेस नेताओं द्वारा टीम बनाकर लगातार धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। केन्द्रों में किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। इस कड़ी में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने धान उपार्जन केन्द्र भैसमा, कोरकोमा, बरपाली, चिर्रा, कुदमुरा, चचिया व करतला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्रों में किसानों को मिल रही व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया। जिन केन्द्रों में कमी पाई गई उसे तत्काल दूर करने निर्देशित किया गया। श्री राठिया लगातार विधानसभा क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक मैच में तीन सुपर ओवर… क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, फिर मिला… – भारत संपर्क| जब शाहरुख खान की फिल्म के लिए रवीना टंडन से हुई थी ऐसी डिमांड, भड़क गई थीं… – भारत संपर्क| Viral Video: झरने के पास खड़ी थी लड़की, आगे का सीन देख दहल गए लोग| ग्राम करखा कोटा में “पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन” द्वारा भव्य…- भारत संपर्क| जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य…- भारत संपर्क