क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल व स्टार, गिफ्ट की वैरायटी से सजे…- भारत संपर्क

0

क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल व स्टार, गिफ्ट की वैरायटी से सजे बाजार, मसीही समाज के लोग घरों को सजाने कर रहे खास खरीदारी

कोरबा। शहर में क्रिसमस को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। दिसंबर का महीना मसीहियों के लिए पावन एवं शुभ होता है, जो आनंद एवं खुशियों का पैगाम लेकर आता है।दिसंबर शुरू होते ही दुकानों में सजावटी समान दिखने लगे हैं। क्रिसमस ट्री से लेकर जिंगल बेल (घंटी) तक की ढेर सारी वैरायटी बाजार में दिखाई देने लगी हैं। बाजार में सैंटा स्टीकर भी छाए हुए हैं। छोटे-बड़े कई साइज में उपलब्ध ये स्टीकर लोग अपने घरों के लिए खरीद कर ले जा रहे हैं। घर के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए खास तरह के स्टीकर के साथ ही घर की सजावट के लिए ढेरों सामान मौजूद हैं। क्रिसमस के लिए इस बार बाजार में खास तरह की बेल (घंटी) भी आई हुई हैं। घर में सजावट के लिए यह बेल काफी पसंद की जा रही है। घर के मुख्य द्वार और ड्रॉइंगरूम में लगाने के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार बेल खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 50 रुपए से 350 रुपए तक है। मीडियम रेंज की बेल लोगों की खास पसंद बनी हुई है। सैंटा बेल कई साइज में बाजार में उपलब्ध है, जिसे लोग खरीदकर ले जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News9 Global Summit: 9-10 अक्टूबर को जर्मनी में होगा न्यूज-9 ग्लोबल समिट, ये दिग्गज… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19: 6 घंटे सफर कर खाने जाती हैं दाल, लंदन से आते हैं बिस्किट, तान्या… – भारत संपर्क| किसी को इमरती अच्छी लगी तो किसी ने लिया गेम का आनंद – भारत संपर्क न्यूज़ …| लखनऊ, मेरठ और झांसी में लकी ड्रॉ से मिला प्लॉट, जीतने वालों के खिल उठे चेहर… – भारत संपर्क| लालू राज से ज्यादा भ्रष्टाचार नीतीश कुमार की सरकार में, प्रशांत किशोर ने…