नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम वसूलने वाले दो…- भारत संपर्क

0

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम वसूलने वाले दो गिरफ्तार

कोरबा। नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम वसूलने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी सुमन सिंह राजपूत पिता चेतन सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन बसंतपुर थाना कोतवाली जांजगीर चांपा और जय सिंह राजपूत पिता चेतन सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष को पकड़ा है। बाबू की नौकरी लगाने का झांसा देकर चार लाख पचास हज़ार रू वसूल करने वाले दो आरोपियों को बिलासपुर और जांजगीर से पकड़ने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी संजय दास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपीया सुमन सिंह द्वारा अपने भाई जय सिंह के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके दोस्त का सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चार लाख पचास हज़ार रू वसूल लिए है, उक्त रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 420,34 भा द वि पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को जांजगीर चांपा और बिलासपुर से गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कप्तान बनते ही शुभमन गिल का बल्ला बोला, इंग्लैंड में मारी फिफ्टी, इन 2 खिला… – भारत संपर्क| शादीशुदा प्रेमी का मर्डर प्लान, पर बीमारी से मर गई प्रेमिका; जंगल में मिले … – भारत संपर्क| बिहार: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष, लालू-तेजस्वी की…| अटल विश्वविद्यालय के रसूखदार दैनिक वेतन कर्मी के कारनामे,…- भारत संपर्क| नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री विष्णु देव – भारत संपर्क न्यूज़ …