मुख्यमंत्री साय देंगे 625 करोड़ के 284 विकास कार्यों की…- भारत संपर्क

0

मुख्यमंत्री साय देंगे 625 करोड़ के 284 विकास कार्यों की सौगात, विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को 2.69 करोड़ से अधिक की राशि का करेंगे सामग्री वितरण

 

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री साय जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक राशि के 284 विभिन्न विकास कार्यों का सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण एवं 607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 कार्यों का भूमि पूजन व शिलान्यास शामिल है। साथ ही 400 से अधिक विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को 2 करोड़ 69 लाख से अधिक राशि के सामग्री का वितरण करेंगे। समारोह का आयोजन कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग वाणिज्य व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
बाक्स
सभा स्थल पर वस्तुएं रहेंगी प्रतिबंधित
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से एडवाइजरी व प्रतिबंधित सामाग्री की सूची जारी की गई है। सभा स्थल पर लाईटर, बाईनॉक्युलर, फ्लास्क, छाता, कैमरा, हैंडीकैम, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, हथौड़ा, ड्रील, आरी, पेंचकस , चाकू, छुरी, ब्लेड रेजर, कैंची, पिन, आलपिन, नेलकटर , बंदूक एवं फायर आम्र्स, एम्युनिशन फायर आम्र्स, खिलौना बंदूकें, नकली बंदूके, फटाखे, बारूद, अन्य विस्फोटक पदार्थ, ज्वलनशील पदार्थ, पानी की बोतल, कोल्ड्रिंक्स बोतल, कैन, बोतलबंद पेय पदार्थ, खाने-पीने की चीजें, टिफिन डिब्बा, थैला इत्यादि प्रतिबंधित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सारा तेंदुलकर को खाने में क्या-क्या पसंद है? सचिन की लाडली ने खुद किया शेयर| Viral Video: दुल्हन ने स्टेज पर दिखाई अपनी अनोखी कला, अंदाज देख डर गया बेचारा दूल्हा| PhD के लिए टेक्निकल कोर्सेज के अलग होंगे नियम! 2.5 साल में पूरी कर सकेंगे…| Asia Cup 2025 Points Table: पाकिस्तान का भी खुला खाता, फिर भी सुपर-4 में अभ… – भारत संपर्क| News9 Global Summit: 9-10 अक्टूबर को जर्मनी में होगा न्यूज-9 ग्लोबल समिट, ये दिग्गज… – भारत संपर्क