Special Train: रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 से 29 अगस्त तक चलेगी पैसेंजर स्पेशल, जानें पूरा शेड्यूल

दुर्ग से रायगढ़ के लिए तीन फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो)
HighLights
- रायगढ़ रात सात बजे पहुंचेगी दुर्ग से चलकर ट्रेन
- वापसी में रायगढ़ से शाम 7:40 बजे रवाना होगी
- ट्रेन में आठ सामान्य और दो एसएलआरडी कोच होंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने दुर्ग-रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरों में संचालित होगी।
दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी ट्रेन (Rakhi Special Passenger Time Table)
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर रात सात बजे रायगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, चरोदा, कुम्हारी, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, सक्ती और खरसिया समेत सभी निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी।
यह भी पढ़ें- शिक्षकों की कमी पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, निलंबित शिक्षकों को मिलेगी बहाली
वापसी में रात 2 बजे दुर्ग पहुंचेगी
वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से शाम 7:40 बजे रवाना होगी। यह बिलासपुर रात 10:20 बजे, भाटापारा रात 11:25 बजे और रायपुर अगले दिन रात 12:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन अगले दिन रात दो बजे दुर्ग पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें आठ सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- रायपुर में आम के पेड़ को मिली ‘सजा-ए-मौत’, महापौर और कमिश्नर को भनक भी नहीं, उपचार के आश्वासन के बाद भी नहीं बच पाई जान