क्रिसमस से पहले मसीह समाज ने निकाली रैली, नाचते गाते हुए…- भारत संपर्क

0

क्रिसमस से पहले मसीह समाज ने निकाली रैली, नाचते गाते हुए दिया प्रभु यीशु के जन्म का संदेश

कोरबा। शहर में क्रिसमस से पहले मसीह समाज ने रैली निकाली। रैली में भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। सभी ने नाचते गाते हुए प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। रैली में हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली। के सी डब्लू ई एस के तत्वाधान में मसीही समाज के अनुयायियों ने शहर में सोमवार को धूमधाम से रैली निकाली। क्रिसमस के पहले प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया था, इसमें मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। झूमते-नाचते मसीह समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। इस दौरान रैली में पादरी ने शहर के बीचो-बीच अमन चैन की प्रार्थना भी की। रैली में बड़ी तादाद में युवातियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। जिले भर के चर्च में इसे लेकर खास तैयारी की गई है। सोमवार को जिस रैली का आयोजन किया गया था, उसे 100 साल पुराने मेनोनाइट चर्च से शुरू किया गया, इसके बाद शहर के पावर हाउस रोड से होते हुए टीपी नगर और सीएसईबी से घंटाघर चौक ओपन थियेटर तक यही रैली निकाली गई। इसमें लोग प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी मना रहे थे। अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने जानकारी दी प्रभु यीशु मसीह इस संसार में इस लिए आए थे ताकि मानव एक अच्छा जीवन जी सकें। संसार में आकर उन्होंने यह संदेश दिया कि अपने पापों का पश्चाताप करो, क्योंकि परमेश्वर का राज आने वाला है। अध्यक्ष गोस्वामी ने पूरे समाज की ओर से जिलेवासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी है। सचिव राज कुमार दान ने बताया कि क्रिसमस मसीही समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जिसे हम बड़े ही आनंद के साथ मनाते हैं और इस खुशी को पूरे नगर में बांटने के लिए इस रैली का समिति द्वारा आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*खूबसूरत पर्यटन स्थल दनगरी घाट तक पहुंच होगी आसान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क| रायगढ़ में ट्रेलर ने मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों घायल, आरोपी ड्राइवर फरार, मामले की… – भारत संपर्क न्यूज़ …| ‘मुझसे गलती हो गई…’, नवरात्रि पर काली माता की वेशभूषा पहनकर अश्लील गाने प… – भारत संपर्क| Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी के ‘कांतारा चैप्टर 1’ के ट्रेलर में हुई जिसकी… – भारत संपर्क| Typhoon Ragasa: 200 की रफ्तार से तबाही मचा रहा तूफान रगासा, ताइवान में 14 मौतें,… – भारत संपर्क