छुही खदान में दबकर महिला की मौत- भारत संपर्क

0

छुही खदान में दबकर महिला की मौत

कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में एक महिला की दबने से मौत हो गई। यहां दो महिलाएं अपने घर की पुताई करने के लिए पास की छुही खदान में छुही निकालने गई हुई थीं। इसी दौरान छुही खदान भर भराकर सीधे एक महिला के ऊपर आ गिरी, जिससे महिला दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला बाल-बाल बच गई। मृतक महिला की पहचान उत्तरा बाई राठिया (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम चिर्रा की निवासी थीं। वह अपने पति हरिहर सिंह राठिया के साथ रहती थीं। घटना के समय वह अपनी एक परिचित महिला रजती बाई महंत के साथ छुही निकालने गई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से खुदाई कर उत्तरा बाई के शव को बाहर निकाला। मामले में वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

50 जहाजों का बेड़ा क्यों बना इजराइल-अमेरिका के लिए सिरदर्द? गाजा की ओर बढ़ रहा ‘सुमुद… – भारत संपर्क| ऐसे तो टीम इंडिया हार जाएगी Asia Cup! फिर दोहराई वही गलती, फाइनल में हो जाए… – भारत संपर्क| महाराजा अग्रसेन की परोपकारी भावना को रखें जीवंत – अंजू सरावगी – भारत संपर्क न्यूज़ …| प्रेमलता यादव को कोरबा डीएफओ की कमान- भारत संपर्क| टॉवर में लगे 4जी उपकरण पार- भारत संपर्क