बादल छंटते ही बढ़ी ठंड, गिरा तापमान का पारा, आगामी दिनों में…- भारत संपर्क

0

बादल छंटते ही बढ़ी ठंड, गिरा तापमान का पारा, आगामी दिनों में शीतलहर चलने की संभावना

कोरबा। बादल छंटते ही शहर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। अधिकतम, न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आने से दिन में भी ठंड का अहसास होने पर स्वेटर, जैकेट में लोग नजर आने लगे हैं। इधर मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
जिले में 28 व 29 दिसंबर को घने बादल छाने और कही-कहीं बारिश होने से ठंड पर ब्रेक लग गया था। 30 दिसंबर को भी धूप-छांव वाली स्थिति रही। 31 दिसंबर को बादल जरूर छंटे पर अधिकमत और न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई। बुधवार यानी 1 जनवरी को दोनों तापमानों में गिरावट आते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। शहर में अधिकमत तापमान जहां 25.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि धूप निकलने के बावजूद लोग स्वेटर, जैकेट में निकलने मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में छाया हुआ है। दूसरी ओर हवा की दिशा में परिवर्तन होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में शीत लगर चलने की भी संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feroz Khan Last Movie: फिरोज खान की आखिरी फिल्म, जिसमें ये चार दिग्गज लूट ले गए… – भारत संपर्क| Ballia News: स्कूल से लौट रहीं 2 बहनों की करंट से मौत, 6 मिनट सड़क पर तड़पत… – भारत संपर्क| डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का कांग्रेस पर हमला, कहा- रबर स्टैम्प अध्यक्ष…| 50 जहाजों का बेड़ा क्यों बना इजराइल-अमेरिका के लिए सिरदर्द? गाजा की ओर बढ़ रहा ‘सुमुद… – भारत संपर्क| ऐसे तो टीम इंडिया हार जाएगी Asia Cup! फिर दोहराई वही गलती, फाइनल में हो जाए… – भारत संपर्क