ग्रामीण की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका- भारत संपर्क

0

ग्रामीण की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के रानीमार गांव में छेरछेरा मांगने निकले ग्रामीण की लाश एक अन्य ग्रामीण के घर मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रानीमार निवासी ४० वर्षीय कल्याण सिंह की लाश मदन सिंह के घर में रक्तरंजित हालत में मिली। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। घटना सोमवार सुबह की है, जब कल्याण सिंह छेरछेरा मांगने के लिए अपने घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में पता चला कि उनकी लाश गांव के ही मदन सिंह के घर में पड़ी हुई है। परिजनों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक डंडा बरामद हुआ है और खाट पर भी खून के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। पूछताछ में मदन सिंह ने बताया कि घटना के समय वह घर पर खाना बना रहा था और उसकी पत्नी गांव में छेरछेरा मांगने गई हुई थी। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

900 करोड़ी एक्ट्रेस को किस बात का है डर? आउटसाइडर्स के स्ट्रगल्स पर तृप्ति डिमरी… – भारत संपर्क| JNVST Class 6 Admission 2025 Registration: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन के लिए…| HAM नेता का मर्डर, 24 केस… बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में… – भारत संपर्क| Bihar Voter List: बिहार में 2005 के बाद फिर बदलने जा रहा ट्रेंड! चुनाव में…| इंग्लैंड में ‘पप्पी’ से हार गए इंडियावाले, 200 की स्ट्राइक रेट से जमाया शतक… – भारत संपर्क