सुकमा में नक्सलियों का बड़ा डंप ध्वस्त, 8 किलो के दो टिफिन बम समेत भारी विस्फोटक बरामद
सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए बेलपोच्चा-गोमपाड़ मार्ग के जंगलों में एक नक्सली डंप का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में 8 किलो वजन के दो टिफिन बम,…

सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए बेलपोच्चा-गोमपाड़ मार्ग के जंगलों में एक नक्सली डंप का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में 8 किलो वजन के दो टिफिन बम, जिलेटिन, डेटोनेटर और कोडेक्स वायर सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। एसपी मयंक गुर्जर के अनुसार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा।
