अब बढ़ने लगी धूप, चुभने लगी धूप- भारत संपर्क

0

अब बढ़ने लगी धूप, चुभने लगी धूप

कोरबा। मौसम में बदलाव के बीच अब तापमान में इजाफा शुरू हो गया है। हालांकि बुधवार को बदली की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरूवार और शुक्रवार को भी गर्मी का अहसास हुआ।वहीं रात का पारा बढ़ा है। इससे लोगों को ठंड का कम अहसास होने लगा है। सुबह से तेजधूप खिली। दोपहर बाद आसमान में धूप और बदली की लुकाछिपी जारी रही। इसकी वजह से लोगों को धूप का अहसास कम हुआ। इस मौसम के दो से तीन दिन रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इसके बाद मौसम खुलेगा। हालांकि पखवाड़े भर पहले पड़ रही कंपकंपाती ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार को बदली की वजह से न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया था। शहरी क्षेत्र में कड़ाके ठंड से राहत मिलने से शाम के बाजार में चहल-पहल बढ़ी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Box Office Collection Worldwide: पहले ही दिन दुनियाभर में ‘वॉर 2’ ने छापे 82… – भारत संपर्क| 1983 वनडे वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक… 79 सालों में भारतीय क्रिक… – भारत संपर्क| परमाणु मिसाइल लेकर उड़ने वाला था प्लेन, अब भारत-पाक जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का दावा – भारत संपर्क| पहली बीवी से तलाक, दूसरी से शादी… अब तीसरी दुल्हन ढूंढ लाया पति, बेटी की … – भारत संपर्क| गजब! कोर्ट में चल रहा था पति-पत्नी का केस, पति को पीटते हुए उठा ले गई पत्नी