सड़क हादसे में कोरबा के दो युवकों की गई जान- भारत संपर्क

0

सड़क हादसे में कोरबा के दो युवकों की गई जान

कोरबा। रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के हाटी-जोगड़ा मार्ग पर देर रात दो मोटरसाइकिल के मध्य जोरदार टक्कर में कोरबा के 2 युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात लगभग 9:30 से 10 बजे के मध्य हुई। एक युवक की पहचान खगेश राठिया ग्राम तौलीपाली, थाना करतला व दूसरे की पहचान ग्राम जिल्गा,थाना श्यांग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जोगड़ा गांव में गौरा महोत्सव का रात्रिकालीन कार्यक्रम चल रहा है और ये दोनों युवक भी गौरा महोत्सव देखने गए थे। हादसे की सूचना दोनों मृतकों व घायल के परिजन को पुलिस द्वारा दे दी गई है जो अस्पताल पहुंचे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुश्तैनी जमीन को सरकारी बताकर अधिकारियों ने लगाया शासकीय…- भारत संपर्क| भारत के पड़ोस में कभी भी छिड़ सकती है जंग, पाकिस्तान की इन 5 डिमांड को नहीं मान रहा… – भारत संपर्क| दिल्ली यूनिवर्सिटी में लैंड एंड प्रॉपर्टी सेमिनार रद्द होने से विवाद, सरकार पर…| Women’s World Cup 2025: टीम इंडिया ने पहले भी रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय-रथ! … – भारत संपर्क| आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय – भारत संपर्क न्यूज़ …