विकसित भारत 2047 संकल्प कार्यक्रम लोहर्षी मंडल में…- भारत संपर्क

0
विकसित भारत 2047 संकल्प कार्यक्रम लोहर्षी मंडल में…- भारत संपर्क

मस्तूरी। विकसित भारत 2047 संकल्प अभियान के अंतर्गत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोहर्षी मंडल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभा भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया और देश को 2047 तक विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल करने के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन का वचन दिया। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक लोहर्षी मंडल सीमा साहू, महामंत्री रामनिवास साहू, सुनहर चंदेल, धन्नू तिवारी, रामुलाल, चंद्रिका प्रसाद भारद्वाज, विकास तिवारी, अल्यूराम पटेल, पुनेश पटेल, खिलावन श्रीवास, निलेश श्रीवास सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सभी ने एक स्वर में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक समरसता, भ्रष्टाचार उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर करते हुए अपने कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की शपथ ली।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सूरजपुर जिले से 12 हाथियों की हुई एंट्री, 26 हाथी सफोदा बीट…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: 2 चौके- 5 छक्के… अफगानी बल्लेबाज ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक… – भारत संपर्क| रायगढ़ में एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, बैठक में सुखा नशा… – भारत संपर्क न्यूज़ …| अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, 30 लीटर महुआ शराब जब्त — भारत संपर्क| Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी की 18 साल पुरानी फिल्म का बनेगा सीक्वल, ‘बैड्स ऑफ… – भारत संपर्क