शादी में शामिल होने गई किशोरी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी…- भारत संपर्क

0
शादी में शामिल होने गई किशोरी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी…- भारत संपर्क

बिलासपुर। शादी समारोह में शामिल होने गई एक मासूम किशोरी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के भरारी गांव में 18 अप्रैल 2024 की रात हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कलारतराई वार्ड क्रमांक 4 निवासी बालाराम यादव की बेटी वेदिका, जो कि तीसरी कक्षा की छात्रा है, अपने भाई मनोज के साथ रिश्तेदारी में सलमपुर गई थी। सलमपुर से वे दोनों भरारी गांव एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। रात करीब 9 बजे जब वेदिका वापस शादीघर लौट रही थी, तभी बिलासपुर से कोटा की ओर तेज गति से जा रही एक बाइक (क्रमांक SP CG 10 BK) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल वेदिका को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर पीड़िता के पिता बालाराम यादव ने कोटा थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं, जिससे ऐसे हादसे आए दिन होते रहते हैं। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bhojpuri Movie: इस दिन रिलीज होगी निरहुआ की ‘हमार नाम बा कन्हैया’, बांध लें… – भारत संपर्क| कोटा पुलिस ने की अवैध रूप से शराब सेवन कराने वाले ढाबा…- भारत संपर्क| अब अमेरिका को मारेंगे, गिन लो 5 कारण…UNSC में ईरानी राजदूत का बड़ा ऐलान – भारत संपर्क| 167 KM लंबा, 5 देशों से जुड़ा… क्या है होर्मुज स्ट्रेट, जिसे ईरान ने कर दिया बंद तो… – भारत संपर्क| सोनम नहीं है बेवफा? पिता नहीं रखते शर्त तो बच जाती राजा रघुवंशी की जान… ए… – भारत संपर्क