“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – सात…- भारत संपर्क

0
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही – सात…- भारत संपर्क

बिलासपुर, सकरी।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत जुआ और सट्टा पर सख्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में सकरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किसान राईस मिल के सामने छापेमारी कर ताश के पत्तों से जुआ खेलते सात लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजय कुमार पात्रे (35), सुन्दर साहू (41), अमरचंद शर्मा (50), अनिल कुमार टण्डन (44), राज कुमार केवंट (30), जितेन्द्र कुमार कुर्रे (35) एवं धनेश्वर केवंट (40) शामिल हैं। सभी आरोपी सकरी थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹5,580 नगद राशि तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई।

यह कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई। इस दौरान टीम में प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, बलराज सिंह, रवि कुमार लहरे, आरक्षक सुमन कश्यप एवं अफाक खान की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस का यह सख्त कदम समाज में फैल रही जुए की लत पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहने की संभावना है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘मॉस्को नहीं, कीव में मिलो’, जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन का प्रस्ताव – भारत संपर्क| MP कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी के घर में घुसे नकाबपोश, CCTV के तार काटे – भारत संपर्क| Aamir Khan Film: बनने से पहले ही बंद हुई आमिर की ये बड़ी फिल्म! 500 करोड़ी… – भारत संपर्क| UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में बदलाव की तैयारी, हिंदी के बजाय दूसरे…| गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किए 8 करोड़ के विकास… – भारत संपर्क न्यूज़ …