जांजगीर-चांपा पुलिस की तत्परता से गुम बालक मिला, बिलासपुर के…- भारत संपर्क

0
जांजगीर-चांपा पुलिस की तत्परता से गुम बालक मिला, बिलासपुर के…- भारत संपर्क

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिया से लापता हुए चार वर्षीय बालक को जांजगीर-चांपा पुलिस ने महज कुछ घंटों में खोज निकाला। गुमशुदा बालक बिलासपुर स्थित सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित मिला है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

ग्राम पकरिया निवासी लव कुमार कश्यप (4 वर्ष), जो मानसिक रूप से कमजोर है और बोलने में असमर्थ है, वह गुरुवार सुबह 11 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों द्वारा बालक के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) स्वयं बालक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली। तत्पश्चात उनके नेतृत्व में रातभर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान प्राप्त सुरागों के आधार पर यह जानकारी मिली कि बालक बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलमुला श्री पारस पटेल, उनकी टीम तथा सायबर सेल तत्काल बिलासपुर रवाना हुई।

बालक को सकुशल पाए जाने की खबर से ग्रामीणों और परिजनों में हर्ष व्याप्त है। इस सफलता का श्रेय पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता, सतर्कता और तकनीकी दक्षता को जाता है। पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने टीम को तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के लिए बधाई दी है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Amitabh Bachchan National Awards: अमिताभ बच्चन ने इन 4 फिल्मों के लिए जीते नेशनल… – भारत संपर्क| रायगढ़ में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख की संपत्ति… – भारत संपर्क न्यूज़ …| बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णु… – भारत संपर्क न्यूज़ …| पुश्तैनी जमीन को सरकारी बताकर अधिकारियों ने लगाया शासकीय…- भारत संपर्क| दलालों की साजिश में फंसी पुश्तैनी जमीन! — कोरबा निवासी ने…- भारत संपर्क